Saturday, May 16, 2026
32.1 C
Raipur

National Lok Adalat : न्याय के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का दबदबा : राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों के निपटारे में छत्तीसगढ़ देश के टॉप 5 राज्यों में शामिल

National Lok Adalat : बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के सहयोग से 18 दिसम्बर, 2025 को एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत प्रणाली को सुदृढ़ बनाना और पिछले वर्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना था।

National Lok Adalat : समारोह की अध्यक्षता माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल (कार्यपालक अध्यक्ष, SLSA) और न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू (अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति) भी मंच पर उपस्थित रहे।

National Lok Adalat :  मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में एक ऐतिहासिक आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि पिछली नौ राष्ट्रीय लोक अदालतों के दौरान कुल 2,27,18,454 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है। उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि प्रकरणों के निस्तारण में छत्तीसगढ़ निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पाँच राज्यों में अपनी जगह बनाए हुए है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालतें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39-क के तहत ‘समान न्याय’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का सबसे प्रभावी जरिया हैं।

National Lok Adalat : कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश के कर-कमलों द्वारा वर्ष 2023, 2024 और 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, परिवार न्यायालयों और पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

National Lok Adalat : न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में विधिक सेवा संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के कई माननीय न्यायाधीशों सहित रजिस्ट्रार जनरल, न्यायिक अकादमी के निदेशक और प्रदेश भर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि भविष्य में न्याय प्रणाली को और अधिक किफायती और सुलभ बनाया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Related Articles

Popular Categories