Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Sukma DSP attack : दंतेवाड़ा में दुस्साहस : बाजार के बीच सुकमा...

Sukma DSP attack : दंतेवाड़ा में दुस्साहस : बाजार के बीच सुकमा DSP पर चाकू से हमला, युवक-युवती गिरफ्तार

Sukma DSP Tomesh Verma attack : दंतेवाड़ा/बचेली। दक्षिण बस्तर के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहाँ सुकमा जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (DSP) तोमेश वर्मा पर एक युवक और युवती ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब अधिकारी एक न्यायालयीन प्रकरण के सिलसिले में दंतेवाड़ा आए हुए थे और बाजार क्षेत्र से गुजर रहे थे। हमले में घायल DSP को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Sukma DSP Tomesh Verma attack : मिली जानकारी के अनुसार, DSP तोमेश वर्मा शुक्रवार को जिला न्यायालय दंतेवाड़ा में पेशी के लिए आए थे। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक रमाशंकर साहू (निवासी दुर्ग) और उसकी एक महिला साथी (परिवर्तित नाम राधा) को हिरासत में ले लिया है।

Sukma DSP Tomesh Verma attack : प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हमले के पीछे कोई आपराधिक गिरोह नहीं, बल्कि पुरानी व्यक्तिगत रंजिश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों और DySP तोमेश वर्मा के बीच जिला दुर्ग में एक मामला काफी समय से विचाराधीन था। इस प्रकरण में बीते सितंबर 2025 में कोर्ट द्वारा दोषमुक्ति का निर्णय दिया गया था। इसी फैसले और पुरानी रंजिश से असंतुष्ट होकर आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया।

Sukma DSP Tomesh Verma attack : घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दंतेवाड़ा पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को अधिकारी के दंतेवाड़ा आने की सटीक जानकारी कैसे मिली और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है।

Sukma DSP Tomesh Verma attack : जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, अधिकारी के शरीर पर चाकू के घाव गहरे हैं, लेकिन समय पर इलाज मिलने के कारण वे स्थिर हैं। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायल DySP का हाल-चाल जान रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here