HomeChhattisgarhC.G Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली...

C.G Naxal Encounter : बीजापुर मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ACM फगनू माड़वी ढेर

Date:

Related stories

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ इलाके के अडवारा जंगल में चल रही मुठभेड़ में डीआरजी (DRG) के जवानों ने 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली ACM फगनू माड़वी को मार गिराया है। मारे गए नक्सली की पहचान फगनू माड़वी (35 वर्ष), निवासी गोरना के रूप में हुई है, जो लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय था।

जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़
पुलिस को भैरमगढ़ अंतर्गत इंद्रावती क्षेत्र के अडवारा–कोटमेटा जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर बीजापुर से DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी शुरू हो गई।

SP बीजापुर ने दी मुठभेड़ की जानकारी
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि 19 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे से DRG और माओवादियों के बीच फायरिंग जारी थी। सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

Read More : M.P Crime : इंदौर में संगठित वाहन ठगी का खुला खेल! BJP युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बने शिकार

मुठभेड़ स्थल से क्या-क्या बरामद हुआ
सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री जब्त की है—

  • 303 रायफल, 1 मैगजीन, 3 राउंड
  • 9MM पिस्टल, 1 मैगजीन, 9 राउंड
  • 2 स्कैनर सेट
  • रेडियो, मेडिकल किट
  • कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू, पिस्टल पाउच
  • नक्सली पर्चे व अन्य सामग्री

IG सुंदरराज का बड़ा बयान
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी और समन्वित कार्रवाई से बस्तर में माओवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन की संरचना पूरी तरह बिखर चुकी है। आईजी ने सक्रिय नक्सलियों से हिंसा छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति अपनाने की अपील की।

लगातार हो रही है नक्सलियों पर कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गोलापल्ली जंगल में हुई मुठभेड़ में भी DRG जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया था, जिनमें किस्टाराम एरिया कमेटी के एसीएम स्तर के नक्सली शामिल थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here