Sunday, May 24, 2026
42.1 C
Raipur

Rescue team : पुलिस का मानवीय चेहरा : रेस्क्यू टीम का इंतजार किए बिना टीआई ने युवक को गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Rescue team : दुर्ग/भिलाई। भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी (CSEB) कॉलोनी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ एक जर्जर बिल्डिंग की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे एक युवक दब गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

Rescue team : घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज, आरक्षक बंटी सिंह और पोषण साहू के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रेस्क्यू टीम या जेसीबी का इंतजार करना उचित नहीं समझा। टीआई भारद्वाज ने अपने स्टाफ और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खुद मलबे को हटाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।भिलाई में जर्जर बिल्डिंग ढही, मची चीख-पुकार

Rescue team : रेस्क्यू के दौरान मौके पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। घायल युवक की तड़प को देखते हुए टीआई अंबर सिंह भारद्वाज ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की और घायल को अपनी गोद में उठाकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

Rescue team : पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान अटल निवास निवासी अमर माया पिया के रूप में हुई है। मलबे की चपेट में आने से अमर का पैर फ्रैक्चर हो गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Rescue team : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि पुलिस ने रेस्क्यू टीम का इंतजार किया होता, तो युवक की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और टीआई द्वारा घायल को गोद में उठाकर ले जाने के दृश्य ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया है। पूरे इलाके में पुरानी भिलाई पुलिस की तत्परता और उनके इस सेवाभावी चेहरे की जमकर सराहना हो रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories