Birgaon News: ‘सुशासन तिहार’ में नदारद रहे CSIDC के अधिकारी, युवा कांग्रेस ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Birgaon News: बीरगांव/रायपुर: कांग्रेस पार्टी की आईटी सेल सचिव ज्वाला गोस्वामी ने नगर निगम बीरगांव में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वास्तव में ‘कुशासन तिहार’ बन गया है क्योंकि जनसमस्याओं के समाधान के लिए कोई जवाबदार अधिकारी मौजूद नहीं थे।

 

Birgaon News: गोस्वामी ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत लेकर CSIDC के स्टॉल पर पहुंचीं, तो वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। मंच पर बैठे आयुक्त और तहसीलदार को भी यह जानकारी नहीं थी कि संबंधित विभाग के प्रतिनिधि मौजूद हैं या नहीं। यह सीधे-सीधे कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना है, जिसमें सभी विभागों की अनिवार्य उपस्थिति तय की गई थी। गोस्वामी ने सवाल उठाया कि क्या इन गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई होगी?

Birgaon News: बता दें कि इसी क्रम में बीरगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस ने उरला स्थित CSIDC के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन CSIDC की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखू सागर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा पार्षद बेदराम साहू पर बिरगांव नाले और उरला सिंघानिया चौक पर कब्जा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने CSIDC अधिकारियों पर विधायक के दबाव और पैसों के बदले काम करने का आरोप भी लगाया।

 

Birgaon News: प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। इस प्रदर्शन में रितेश सिंह, मुकेश तिवारी, बाबा खान, आशीष यादव, भगत साहू, दीनू निषाद, जानू भार्गव, गोल्डी सिंह और भूपेंद्र साहू जैसे युवा नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Rain Alert: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की दस्तक

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट के बीच प्रदेश...

Salasar Balaji Temple Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले स्थित...

Related Articles

Popular Categories