Barwani News : बड़वानी। जिला आयुष डॉक्टर संगठन के तत्वावधान में आयुष डॉक्टर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन 17 से 21 दिसंबर तक स्थानीय कासा ग्राउंड में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य चिकित्सकों में आपसी समन्वय बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और तनावमुक्त वातावरण को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. मदन सोलंकी, डॉ. जगदीश शर्मा एवं डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि ऐसे खेल आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
Barwani News : डॉ. सुहाष यादव ने बताया कि यह आयोजन केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ने का एक अभिनव माध्यम है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर कार्यक्रमों में अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया जाता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में इसके स्थान पर आयुर्वेद की ओर से च्यवनप्राश, होम्योपैथी की ओर से अल्फा मल्ट तथा यूनानी पद्धति की ओर से माजून जैसे बल-बुद्धिवर्धक स्वास्थ्य उत्पादों का उपयोग किया जाएगा।
Barwani News : इसका उद्देश्य जन-जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।टूर्नामेंट में बड़वानी जिले सहित आसपास के जिलों की आयुष डॉक्टरों की टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने सभी चिकित्सकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।









