Indore News : इंदौर : इंदौर में आबकारी विभाग ने स्विग्गी फूड डिलीवरी के बैग का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।
Indore News : जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम ने फूटी कोठी रोड पर संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्विग्गी के डिलीवरी बैग में रखी शराब की बोतलें बरामद हुईं।
Indore News : आरोपी के पास से कुल 30 शराब की बोतलें और 12 कैन बीयर जब्त की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक डिलीवरी के बहाने शराब की अवैध सप्लाई कर रहा था।
Indore News : आबकारी विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।











