Saturday, March 28, 2026
36.1 C
Raipur

fake uniform arrested : जशपुर में फर्जी ‘वर्दीधारी’ गिरफ्तार : सशस्त्र बल का जवान बनकर महिलाओं से ठगे लाखों, बिलासपुर से दबोचा गया आरोपी

fake uniform arrested : गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर जालसाज को जशपुर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुन्नी लाल अनंत खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) का जवान बताकर पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था और कलेक्ट्रेट में ऊंची पहुंच का हवाला देकर बेरोजगारों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी ने दो महिलाओं को मत्स्य विभाग और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे।

fake uniform arrested : कलेक्ट्रेट परिसर में वर्दी पहनकर फैलाया जाल पुलिस के अनुसार, आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष) जशपुर में किराए के मकान में रहता था। वह अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था ताकि लोगों पर प्रभाव जमा सके। इसी दौरान झरगांव निवासी प्रार्थिया सीमा बाई उसके संपर्क में आई। आरोपी ने खुद को रसूखदार बताते हुए मत्स्य विभाग में नौकरी लगवाने का सौदा किया। उसने प्रार्थिया से 4 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 2 लाख रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए।

fake uniform arrested : भतीजी को नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 3 लाख ठगी की हद यहीं खत्म नहीं हुई, आरोपी ने प्रार्थिया की भतीजी को भी डाटा एंट्री ऑपरेटर बनाने का लालच दिया। उसने युवती के मूल दस्तावेज जैसे अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अपने पास रख लिए और 3 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। जब प्रार्थिया को संदेह हुआ और उसने पड़ताल की, तो पता चला कि पुन्नी लाल कोई पुलिसवाला नहीं बल्कि एक ठग है। इसके बाद मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली जशपुर में दर्ज कराई गई।

fake uniform arrested : बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सेल और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत ग्राम टाडा दर्रीकापा में दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

fake uniform arrested : जेल भेजा गया फर्जी सिपाही पुलिस ने आरोपी के पास से महिलाओं के जब्त किए गए शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य पहचान पत्र बरामद कर लिए हैं। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 318(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख, एएसआई मनोज भगत और आरक्षक विनोद तिर्की की मुख्य भूमिका रही। एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर नौकरी के नाम पर लेनदेन न करें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Latest YouTube Shorts

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories