M.P Crime : दतिया में लड़की को बीच सड़क पर मारी गोली! आरोपी शादीशुदा युवक ने खुद को भी गोली से उड़ाया

0
149
gun short

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। भांडेर तहसील के गोंदन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी को बीच सड़क पर गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मंदिर से लौटते वक्त रास्ते में हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमलापुरी गांव निवासी किशोरी मंगलवार को शाहपुर हनुमान मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रही थी। शाम करीब 5 बजे जब वह गांव के पास पहुंची, तभी गोंदन निवासी 25 वर्षीय मानवेंद्र यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली किशोरी के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More : Big News : कटनी में I.T विभाग की बड़ी कार्रवाई, माइनिंग कारोबारी विश्वकर्मा बंधुओं के ठिकानों पर तगड़ी छापेमारी

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली
घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घायल किशोरी की हालत गंभीर
घायल किशोरी को पहले इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

शादीशुदा था आरोपी, एक बच्चे का पिता
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मानवेंद्र यादव पहले से शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
गोंदन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here