Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

Big News : तेलंगाना में नक्सल संगठन को तगड़ा झटका! टॉप नक्सली दामोदर 10 साथियों संग धराया

तेलंगाना : तेलंगाना से इस वक्त की सबसे बड़ी सुरक्षा से जुड़ी खबर सामने आई है। नक्सली संगठन की स्टेट कमेटी के सचिव और कुख्यात नक्सली नेता दामोदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दामोदर को तेलंगाना में नक्सली संगठन का सबसे प्रभावशाली और रणनीतिक चेहरा माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

मुलुगू के जंगलों में हुई कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के मुलुगू जिले के घने जंगलों में चलाए गए विशेष ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने दामोदर को उसके 10 अन्य साथियों के साथ हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली किसी गुप्त बैठक के लिए एकत्र हुए थे, तभी खुफिया इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Read More : 11 IAS officers transferred : 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

हैदराबाद लाए जा रहे आरोपी
गिरफ्तारी के बाद दामोदर और उसके साथ पकड़े गए नक्सलियों को हैदराबाद लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन से जुड़ी कई जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं। हालांकि, एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दामोदर किन-किन बड़ी वारदातों और साजिशों में शामिल रहा है।

नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका
दामोदर लंबे समय से नक्सली गतिविधियों की रणनीति, फंडिंग और भर्ती नेटवर्क को संभाल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से तेलंगाना समेत पड़ोसी राज्यों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि इससे नक्सल संगठन की कमर टूट सकती है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि अभी तक तेलंगाना पुलिस या राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज है। जल्द ही इस मामले में विस्तृत प्रेस ब्रीफिंग की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories