इंदौर। Indore News : युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों में घिरे मोहसिन खान के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। महू के प्रजापति नगर स्थित मोहसिन के पुश्तैनी मकान पर नगर परिषद ने बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
Indore News : प्रशासन ने मोहसिन के मकान के मुख्य द्वार पर 48 घंटे में दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो निर्माण को अवैध मानते हुए तोड़क कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, मोहसिन ने शासकीय नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की थी। अब आरोपी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के साथ-साथ अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में ‘बुलडोजर नीति’ पूरी सख्ती से लागू होगी।













