Gold-Silver Price : सोना ₹1.33 लाख के पार ऑल-टाइम हाई पर, सालभर में ₹57,280 उछाल; चांदी ₹2,958 टूटी, ₹1.92 लाख/किलो

Rahul Goshwami
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली : आज 15 दिसंबर को सोने की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम सोना 732 रुपये की तेजी के साथ 1,33,442 रुपये पर पहुंच गया है। यह अब तक का ऑल-टाइम हाई है। इससे पहले सोना 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। कीमतों में इस उछाल से सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है।

चांदी में गिरावट, फिर भी भाव ऊंचे
जहां सोने में मजबूती देखने को मिली, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी 2,958 रुपये टूटकर 1,92,222 रुपये पर आ गई। हालांकि, इससे पहले चांदी 1,95,180 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा भाव माना जा रहा है।

Read More : Prashant Kishor Priyanka Gandhi Meet : बिहार हार के बाद बंद दरवाजे के पार प्रियंका-प्रशांत किशोर की मुलाकात, तेज हुईं सियासी अटकलें

शहरों में अलग क्यों होते हैं रेट?
IBJA द्वारा जारी किए गए दामों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग दिखाई देते हैं। इन रेट्स का उपयोग RBI द्वारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन की कीमत तय करने में किया जाता है।

2025 में सोना-चांदी ने निवेशकों को चौंकाया
इस साल अब तक सोना 57,280 रुपये महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये था, जो अब 1,33,442 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की कीमत भी 1,06,205 रुपये बढ़ चुकी है।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में चार दिन राहत, इसके बाद फिर शीतलहर का अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम

तेजी के पीछे क्या हैं बड़े कारण?
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा चीन जैसे देशों द्वारा बड़े पैमाने पर गोल्ड रिजर्व बढ़ाने से भी कीमतों में तेजी आई है।

सोना खरीदते समय रखें ये सावधानी
ग्राहकों को BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदने की सलाह दी जा रही है। साथ ही खरीद से पहले कीमतों को IBJA जैसी आधिकारिक वेबसाइट से जरूर जांचें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *