Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon Police : एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शहर के संवेदनशील...

Rajnandgaon Police : एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में चला वाहन जांच अभियान

Rajnandgaon Police : राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने शनिवार (13.12.2025) को एक व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन जांच अभियान संचालित किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।

Rajnandgaon Police : 50 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

इस विशेष अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, डीएसपी श्रीमती तनु प्रिया ठाकुर, डीएसपी ऑप्स एंब्रोस कुजूर, रक्षित निरीक्षक, साइबर सेल प्रभारी, सहित थाना कोतवाली, बसंतपुर, चिखली, लालबाग एवं रक्षित केंद्र के लगभग 50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस बल को पांच अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया था और शहर के संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त कराई गई।

Rajnandgaon Police : संवेदनशील इलाकों में असामाजिक तत्वों की चेकिंग

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख रूप से चौकी चिखली क्षेत्र के गौरीनगर, मोतीपुर एवं शकरपुर, थाना बसंतपुर क्षेत्र के गंज चौक, नांदई चौक, बसंतपुर एरिया, थाना कोतवाली क्षेत्र के लखोली और थाना सोमनी के संवेदनशील क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों और गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

Rajnandgaon Police : महावीर चौक पर एमसीपी लगाकर सघन वाहन जांच

कॉम्बिंग गश्त के समापन के बाद, शहर के महावीर चौक पर एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पॉइंट) लगाकर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों और वस्तुओं की गहन जांच की गई। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और शहर में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करना था।

राजनांदगांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here