Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Cancer awareness camp : बैकुंठपुर में विशेषज्ञों ने बताया प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, जांच और उपचार का महत्व

Cancer awareness camp : बैकुंठपुर। जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब, सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब कोरिया एवं रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 13 दिसंबर 2025 को महाविद्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दुर्ग और रायपुर से आए विख्यात एवं अनुभवी कैंसर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने सहभागिता निभाई। डॉ. अनंत एम. केकरे, डॉ. मीनाक्षी केकरे, जर्नल फिजिशियन डॉ. चन्द्रकान्त वाघ एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा वाघ ने कैंसर के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Cancer awareness camp : शिविर में डॉ. अनंत एम. केकरे और डॉ. मीनाक्षी केकरे ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी भी असामान्य शारीरिक बदलाव को नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। डॉ. मीनाक्षी केकरे ने विशेष रूप से महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट एवं बच्चेदानी के कैंसर की रोकथाम पर जानकारी दी और बताया कि बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए उपलब्ध आई वैक्सीन अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है।

Cancer awareness camp : डॉ. मीनाक्षी केकरे ने मुँह और गले के कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके मुख्य कारणों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि तंबाकू, गुटखा और पान मसाला जैसे उत्पादों का सेवन इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि आज के समय में असंतुलित खानपान और घर के पौष्टिक भोजन का कम होना भी गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर का कारण बन रहा है। उन्होंने छात्रों और उपस्थित गणमान्यजनों को जीवनशैली में सुधार लाने और स्वस्थ आहार अपनाने की सलाह दी।

Cancer awareness camp : रायपुर से आए जर्नल फिजिशियन डॉ. चन्द्रकान्त वाघ ने बदलती जीवनशैली से उत्पन्न हो रही अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी, ताकि लोग केवल कैंसर ही नहीं, बल्कि अन्य लाइफस्टाइल डिजीज से भी दूर रह सकें। रामानुज प्रताप सिंहदेव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी. हिमधर ने इस शिविर को छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Cancer awareness camp : इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय, महासचिव दीपक सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार फारुख ढेबर, चन्द्रकान्त पारगीर, अरुण जैन, मनोज सिंह, प्रशान्त मिश्रा, नीलेश तिवारी, विशाल सिंह, कमलेश एक्का, रितिक शिवहरे, राजू शर्मा, ऋषि नाविक सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, छात्र-छात्राएं और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में जिला जर्नलिस्ट प्रेस के सदस्य आयुष नामदेव ने उपस्थित सभी अतिथियों और विशेषज्ञों का आभार प्रदर्शन किया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories