Tuesday, August 18, 2026
Home Jobs CG Jobs 2025: बिलासपुर, बालोद और अंबिकापुर में बंपर भर्तियां, 10वीं–12वीं पास...

CG Jobs 2025: बिलासपुर, बालोद और अंबिकापुर में बंपर भर्तियां, 10वीं–12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Chhattisgarh Jobs
Chhattisgarh Jobs

CG Jobs: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्लेसमेंट कैंप और भर्तियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर, बालोद और अंबिकापुर में विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवा इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

CG Jobs: अंबिकापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती

CG Jobs: एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

CG Jobs: इस भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद और सहायिका के 3 पद शामिल हैं।महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 06 के दुबे कॉलोनी आंगनबाड़ी केंद्र केदारपुर में 1 कार्यकर्ता पद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 03 गांधीनगर बंगालीपारा में 1 सहायिका पद, रामानुज वार्ड क्रमांक 33 दर्रीपारा हरिजनपारा में 1 सहायिका पद और डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 45 दर्रीपारा खरसिया नाका में 1 सहायिका पद पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं या पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी परियोजना कार्यालय और नगर निगम अम्बिकापुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

CG Jobs: बिलासपुर में 16 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप

CG Jobs: आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में 16 दिसंबर 2025 को सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में शामिल होने के लिए 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में संबंधित ट्रेड में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, पेंटर सहित कई ट्रेड शामिल हैं।

CG Jobs: 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एफटीसी में 25,300 रुपये और अप्रेंटिसशिप में 19,500 रुपये मासिक वेतन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे आईटीआई कोनी में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

CG Jobs: बालोद में 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप

CG Jobs: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से लगभग 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

CG Jobs: एसआर हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर दुर्ग में मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, डेंटिस्ट, डायलिसिस टेक्नीशियन सहित 98 पद, एसआईएसएस दुर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 481 पद तथा जिंदल स्टील एंड मशीन रायपुर में मैकेनिस्ट, टर्नर और वेल्डर के 60 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। इन भर्तियों के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here