Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Narsinghpur News : करेली मंडी में अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई, 205 बोरी...

Narsinghpur News : करेली मंडी में अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई, 205 बोरी मक्का जब्त

Narsinghpur News
Narsinghpur News

Narsinghpur News : नरसिंहपुर/आयुष मंडलोई : करेली कृषि उपज मंडी में नियमों के उल्लंघन पर मंडी सचिव एवं उनकी टीम ने सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में शेड के अंदर काफी समय से लगाए गए बोर उठवाए गए। मंडी सचिव ने संबंधित व्यापारियों को समझाइश दी कि मंडी के निर्धारित नियमों का पालन करें और माल को शेडों में अव्यवस्थित तरीके से न रखें, क्योंकि इससे किसानों के अनाज की बोली प्रक्रिया प्रभावित होती है।

Narsinghpur News : कार्रवाई के दौरान शेड नंबर–1 में करीब 205 बोरी मक्का लावारिस हालत में पाई गई, जो पूरी तरह खराब व सड़ी हुई थी और उससे दुर्गंध आ रही थी। मंडी सचिव ने तत्काल उक्त मक्के को जब्त कर पंचनामा तैयार कराया।

Narsinghpur News : मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि मंडी में साफ-सफाई बनी रहे और किसानों को निष्पक्ष एवं सुचारू बोली प्रक्रिया का लाभ मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here