CG NEWS : जिंदल कोल ब्लॉक की जनसुनवाई पर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने बताया फर्जी, वाहनों को रोककर किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायगढ़। तमनार क्षेत्र में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को और गहरा गया। भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना के विरोध में 14 गांवों के ग्रामीण सुबह से ही सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जनसुनवाई को फर्जी बताते हुए कहा कि इसे बिना सहमति और गलत प्रक्रिया के तहत आयोजित किया गया है।

CG NEWS : चक्काजाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल

CG NEWS : ग्रामीणों के आंदोलन के कारण उद्योग से जुड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। जिंदल कंपनी का कामकाज और जेपीएल का कोल परिवहन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG NEWS : क्यों भड़के ग्रामीण

CG NEWS : 8 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित जनसुनवाई को लेकर ग्रामीण पहले से ही विरोध कर रहे थे। धौराभांठा स्कूल मैदान में रातभर रतजगा कर विरोध जताया जा रहा था। लेकिन अचानक प्रशासन ने स्थल बदलकर जनसुनवाई बाजार क्षेत्र में आयोजित कर दी, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए। उनका आरोप है कि—

* बिना जनता की सहमति के जनसुनवाई की गई
* उनकी जमीन और हितों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी है
* स्थल परिवर्तन के नाम पर प्रशासन मनमानी कर रहा है
वहीं प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से स्थल बदला गया।

CG NEWS : विवाद लगातार बढ़ता गया

CG NEWS : कुछ दिन पहले विरोध के दौरान मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके बाद जनसुनवाई के समर्थकों को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर अपमानित भी किया था। अब यह विरोध आंदोलन सड़कों तक पहुंच गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *