CG CRIME : वकील पर जानलेवा हमला: युवती को घुमाने से नाराज़ युवक, कार रोककर चाकू और बुलेट से किया वार

0
148
CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : बिलासपुर : बिलासपुर में एक एडवोकेट पर युवकों ने फिल्मी अंदाज़ में हमला कर दिया। आरोपियों ने कार रोककर पहले गाली-गलौज की, फिर वकील को चाकू से मारने और बुलेट से कुचलने की कोशिश की। वकील किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

CG CRIME : नर्मदा नगर निवासी 25 वर्षीय वकील शिवांश पारासर 8 दिसंबर की रात अपनी परिचित युवती को कार में कोनी की ओर घुमाने ले जा रहे थे। नेहरू नगर स्थित चड्ढा बाड़ी के पास कान्हा उपाध्याय और निमित दुबे ने उसकी कार रोक ली। युवती को घुमाने पर आपत्ति जताते हुए दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

CG CRIME : उसी समय राजवीर बाबरा अपनी बुलेट से वहां आया और शिवांश पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। वकील ने बाइक पकड़कर उसे गिरा दिया। इसके बाद राजवीर ने चाकू से गले, कमर और आंख के नीचे वार कर दिया। अन्य साथियों ने भी पत्थर से हमला किया।

CG CRIME : हालत बिगड़ने पर वकील किसी तरह बचकर भागा और बाद में सिविल लाइन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here