CG NEWS : सीएम के एडिटेड वीडियो वायरल करने पर भाजपा की SSP से शिकायत, कांग्रेस पर गंदी राजनीति का आरोप

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एडिटेड वीडियो वायरल करने के मामले में SSP से शिकायत दर्ज कराई। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े लोग वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं, जिससे गलत संदेश देने की कोशिश की जा रही है। इस शिकायत के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ संयोजक बृजेश पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG NEWS : भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर का कहना है कि “भूपेश है तो भरोसा है” नाम के चैनल पर मुख्यमंत्री का वीडियो तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया गया, जिससे प्रदेश में भ्रम फैलाने की कोशिश हुई। भाजपा ने SSP को ज्ञापन देकर तीन दिन में इस मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

CG NEWS : प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उनका कहना है कि कांग्रेस के पास अब मुद्दों की कमी हो गई है, इसलिए वह गंदी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री का वीडियो एडिट कर वायरल करना कांग्रेस की ओछी मानसिकता दर्शाता है।

CG NEWS : SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव भी सौंपी गई है, जिसमें वायरल किया गया एडिटेड वीडियो मौजूद है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *