Indore News : इंदौर : नगर निगम की रिमूवल टीम और फल ठेला चालकों के बीच देर रात फिर विवाद हो गया। घटना कनाडिया रोड की बताई जा रही है, जहां निगम टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और एक युवक घायल हो गया।
Indore News : मौके पर मौजूद ठेला चालकों ने आरोप लगाया कि निगमकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। कनाडिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।











