Shahdol News : शहडोल : शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 1 में एक परिवार पड़ोसी की धमकियों के कारण दहशत में है। मनोज सिंह ने बताया कि पड़ोसी भूपेंद्र मिश्रा लगातार लाठी-डंडा लेकर उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकियां देता है।
Shahdol News : परिवार की दहशत का आलम यह है कि उनका 16 वर्षीय बेटा पिछले चार दिनों से कोचिंग भी नहीं जा पा रहा। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की धमकी देने की घटनाएं कैद हुई हैं।
Shahdol News : पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने सुरक्षा प्रदान करने और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।











