Raipur Breaking : 10,463 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण पर बवाल, शिक्षकों का हल्ला बोल आज…..

Parivesh

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की 10,463 शालाओं में युक्तियुक्तकरण लागू करने के आदेश के बाद शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश है। इसके विरोध में आज बुधवार को राजधानी रायपुर में राज्य भर से हजारों शिक्षक जुटकर मंत्रालय (मिंट बिल्डिंग) का घेराव करेंगे। इस बड़े आंदोलन की अगुवाई 23 अलग-अलग शिक्षक संगठन कर रहे हैं, जो एकजुट होकर सरकार के निर्णय को वापस लेने की मांग करेंगे

Raipur Breaking : मंगलवार शाम को शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए ई-संवर्ग की 5,849 और टी-संवर्ग की 4,614 शालाओं का युक्तियुक्तकरण करने का आदेश जारी कर दिया था। कुल मिलाकर 10,463 स्कूल इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।

शिक्षक संगठनों का आरोप है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर मनमानी स्थानांतरण और पदस्थापना की जाएगी, जिससे शिक्षकों को स्थायित्व नहीं मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था अस्थिर हो जाएगी। वहीं सरकार का कहना है कि यह प्रक्रिया छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करने और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण के लिए ज़रूरी है।

प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना है कि यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया, तो वे आगे राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दे सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *