Bhopal Forced Conversion : प्यार में बना अमन खान! अब वैदिक विधि से लौटा शुभम गोस्वामी

Rahul Goshwami
धर्म परिवर्तन के बाद लौटे शुभम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक गुफा मंदिर में सोमवार को एक युवक की पुनः हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक संस्कारों के साथ यह अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। युवक, जिसने पहले अपना नाम बदलकर ‘अमन खान’ रखा था, अब वापस ‘शुभम गोस्वामी’ के नाम से पहचान प्राप्त कर चुका है।

युवक ने कुछ समय पहले मंत्री विश्वास सारंग के जन-दर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी पूरी कहानी बताई थी, जिसके बाद प्रशासनिक पहल पर यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।

मुंडन, शुद्धिकरण स्नान और हवन के बाद दोहराई प्रतिज्ञा
मंदिर परिसर में पुजारियों ने विधिवत मुंडन, शुद्धिकरण स्नान और हवन कराया। अग्नि के समक्ष युवक ने पुनः अपने मूल धर्म में लौटने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Read More: Indore News: इंदौर में चाइना डोर का कहर जारी, प्रतिबंध के बावजूद दो युवक गंभीर घायल

युवक ने लगाए दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप
युवक का कहना है कि वह करीब दो वर्ष पहले एक मुस्लिम युवती के संपर्क में आया था, जिसके बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बढ़ने लगा। आरोप है कि मानसिक दबाव, धमकियों और परिवार को डराने जैसे प्रयास किए गए। युवक के अनुसार, नाम और धर्म बदलने के बाद भी उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और उसकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया।

कर्नाटक भेजे जाने और जमात में रहने का दावा
युवक ने दावा किया कि उसे कर्नाटक भेजकर एक जमात में रहने के लिए बाध्य किया गया, जहां उसे धार्मिक तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उसने कहा कि उससे रोजाना पांच वक्त नमाज पढ़ने के लिए कहा जाता था, भोजन संबंधी कठोर नियम लागू किए गए और प्यार में बना अमन खानकई बार गौमांस खिलाया गया। दाढ़ी बढ़ाने तक का दबाव बनाया गया।

Read More : Indore News: पार्षद प्रतिनिधि पर हमला और बदले की कार्रवाई, होटल में मारपीट का वीडियो वायरल

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, संवेदनशील मामले की जांच जारी
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने विस्तृत जांच की। जांच में मिले प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं की पुष्टि कर रही है। प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करते हुए युवक की घर वापसी सम्पन्न कराई गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *