Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Khajuraho Cabinet Meeting : खजुराहो में 2 दिन चलेगी शिवराज सरकार, विजयवर्गीय–सिलावट...

Khajuraho Cabinet Meeting : खजुराहो में 2 दिन चलेगी शिवराज सरकार, विजयवर्गीय–सिलावट ने ट्रेन में ‘गोविंद बोलो हरी…’ पर साधा सुर, Video वायरल

kailash vijaywargiya
ट्रेन यात्रा में मंत्रियों का कीर्तन

भोपाल : मध्य प्रदेश की सरकार अगले दो दिनों तक राजधानी की बजाय खजुराहो से संचालन करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां विभागीय समीक्षा बैठकों के साथ कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे। रवाना होते समय ट्रेन में सवार तीन मंत्रियों का अनोखा अंदाज़ चर्चा में रहा—उन्होंने सफर के दौरान “गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो” भजन गाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में वे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह के साथ ट्रेन की बर्थ पर साधारण यात्रियों की तरह बैठे हैं। विजयवर्गीय के हाथ में चाय का कप है और सभी मंत्री भजन गाते हुए दिखाई देते हैं।

खजुराहो में सरकार—केन–बेतवा लिंक और बुंदेलखंड विकास पर फोकस
सीएम मोहन यादव ने इस बार की आउट-स्टेशन कैबिनेट का केंद्र खजुराहो इसलिए रखा है क्योंकि आगामी योजनाओं में केन–बेतवा लिंक प्रोजेक्ट और बुंदेलखंड के समग्र विकास को उच्च प्राथमिकता दी गई है।साथ ही, निवेश, पर्यटन, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा होने वाली है।

पहला दिन—विभागीय समीक्षा का मैराथन

पहले दिन का पूरा फोकस विभागों के कामकाज की समीक्षा पर रहेगा। क्रम इस प्रकार है—

सुबह

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग – मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • वाणिज्यिक कर विभाग – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

दोपहर से पहले

  • पशुपालन एवं डेयरी विकास – मंत्री लखन पटेल
  • नगरीय विकास विभाग – कैलाश विजयवर्गीय

दोपहर बाद

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग – मंत्री विजय शाह व नागर सिंह चौहान

MSME विभाग – मंत्री चैतन्य काश्यप

दूसरा दिन—PWD, PHE और कैबिनेट
9 दिसंबर की शुरुआत होगी—

  • लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा से; मंत्री राकेश सिंह प्रस्तुति देंगे
  • इसके बाद पीएचई विभाग – मंत्री संपतिया उइके

इन बैठकों के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होगी, जिसमें राज्यहित के महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए जाएंगे।

राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन
सीएम मोहन यादव 9 दिसंबर को राजनगर में आयोजित बड़े लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे।यहीं प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को दिसंबर माह की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी।मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद कर योजनाओं पर फीडबैक भी लेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here