Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Vande Mataram 150th Anniversary Debate : वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में आज विशेष बहस, PM मोदी करेंगे शुरुआत, हंगामे के आसार

नई दिल्ली : सोमवार को संसद का निचला सदन एक ऐतिहासिक बहस का साक्षी बनने जा रहा है। लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर 10 घंटे लंबी चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। यह पहली बार है जब देश के राष्ट्रीय गीत पर इतने व्यापक स्तर पर संसदीय बहस हो रही है।

लोकसभा में आज 10 घंटे की विशेष चर्चा
लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ’ को सोमवार के लिए तय किया गया है।पीएम मोदी चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि दूसरे वक्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे।

विपक्ष की ओर से कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी समेत कई सांसद चर्चा में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि बहस के दौरान वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ उन पहलुओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिनका उल्लेख अक्सर लोगों को पता नहीं होता।

Read More : Indigo crisis : मंत्रालय ने दी जानकारी, अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी

राज्यसभा में मंगलवार को होगी चर्चा, अमित शाह करेंगे शुरुआत
लोकसभा के बाद मंगलवार को राज्यसभा में भी वंदे मातरम् पर बहस होगी, जहां गृहमंत्री अमित शाह प्रारंभिक वक्ता होंगे और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दूसरे वक्ता।यह चर्चा वंदे मातरम् के सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी महत्व को नए संदर्भों में रेखांकित करेगी।

राजनीतिक गर्मी भी संभव
बहस के दौरान राजनीतिक टकराव की आशंका भी जताई जा रही है।पीएम मोदी ने हाल ही में कांग्रेस पर गीत के कुछ छंद हटाने का आरोप लगाया था, जिससे बहस के गरम होने की संभावना बढ़ गई है।हालांकि 2 दिसंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में इस विषय पर चर्चा कराने पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में यह भी तय हुआ कि वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर भी अगले सप्ताह विस्तृत बहस होगी।

Read More : Goa nightclub fire : गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड की पूरी कहानी – संकरा रास्ता, खचाखच भीड़ और…

वंदे मातरम्: इतिहास और राष्ट्रवाद का प्रतीक गीत
वंदे मातरम् को 1870 के दशक में बंकिम चंद्र चटर्जी ने संस्कृतनिष्ठ बंगाली भाषा में लिखा था। यह उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा है, जिसका प्रकाशन 1882 में हुआ।गीत को जदुनाथ भट्टाचार्य ने संगीतबद्ध किया था।भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् एक प्रमुख नारा, प्रेरणा और एकजुटता का प्रतीक बना।
1950 में भारत गणराज्य के गठन के साथ इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया।

स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी
केंद्र सरकार ने 150वीं वर्षगांठ पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए हैं।पीएम मोदी ने इसे स्वतंत्रता संग्राम की “अमर धरोहर” बताते हुए कहा कि यह गीत राष्ट्रभक्ति की भावनाओं को जागृत करता है।BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 150 वर्ष पूरे होने के बाद यह चर्चा युवा पीढ़ी को “नई ऊर्जा और राष्ट्रीय प्रेरणा” देगी।

चुनाव सुधारों पर भी विस्तृत बहस
लोकसभा में मंगलवार और बुधवार को चुनाव सुधार, मतदाता सूची पुनरीक्षण और राजनीतिक पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा होगी।राज्यसभा में बुधवार-गुरुवार को चुनाव सुधारों पर विचार-विमर्श होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories