Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

International Hindu Parishad : शौर्य दिवस पर सीहोर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की विशाल वाहन रैली

International Hindu Parishad : सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल (RBD) के तत्वावधान में आज सीहोर में शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्यामपुर से शुरू हुई और सीहोर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों सदस्यों ने हिस्सा लिया।

यह शौर्य दिवस 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुए बाबरी ढांचे के विध्वंस और कारसेवकों के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।

International Hindu Parishad : रैली में निवारिया, मूंजखेड़ा, शिरडी, मिट्ठू खेड़ी, चांदवड़, और बैरागढ़ खुमान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडे और नारे लगाते हुए अपनी एकता और संकल्प को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य भारत प्रांत छत्तीसगढ़ के अतुल राठौर ‘काका’ शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और शौर्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सीहोर जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा सहित समस्त राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्तागण इस विशाल रैली में उपस्थित रहे। रैली का समापन सीहोर शहर में किया गया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG Job News : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ के इस जिले में में नौकरी का मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में...

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से राहत! लेकिन…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक...

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

Related Articles

Popular Categories