Saturday, June 13, 2026
40.9 C
Raipur

The farmer’s deadly attempt : ऑनलाइन टोकन ने ली भयावह करवट : किसान ने किया जानलेवा प्रयास, विधायक बोले—“मुआवज़ा दो, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे

The farmer’s deadly attempt : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान खरीदी प्रक्रिया की जटिलता से परेशान एक किसान ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोडरी दादर निवासी मनबोध गांड़ा (65) ने आज टोकन नहीं कटने की निराशा में ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। गंभीर रूप से लहूलुहान किसान को आनन-फानन में रायपुर रेफर किया गया है।

चार दिनों से काट रहा था टोकन परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान मनबोध गांड़ा पिछले चार दिनों से अपना धान बेचने के लिए लगातार ऑनलाइन टोकन काटने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह टोकन नहीं काट पा रहा था। इसी निराशा और परेशानी के कारण उन्होंने आज यह आत्मघाती कदम उठाया।

The farmer’s deadly attemptपरिजनों ने तुरंत 112 वाहन को कॉल कर उन्हें बागबाहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन हालत अधिक नाजुक होने के कारण उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया है।

विधायक ने की ₹15 लाख की मांग इस गंभीर मामले पर खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तत्काल मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, पीड़ित किसान को उचित इलाज और मुआवजे के रूप में मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद से ₹15 लाख रुपए की राशि देने की मांग की है।

The farmer’s deadly attempt : आंदोलन की चेतावनी द्वारिकाधीश यादव ने शासन-प्रशासन पर जानबूझकर धान खरीदी में विलंब करने और किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर किसानों की कम धान खरीदी हो, इसलिए लिमिट को कम कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भर में किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं; रकबा चढ़ाने के लिए पटवारी-तहसीलदार के चक्कर काट रहे हैं, वहीं लिमिट और ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया से किसान बेहाल हैं।

The farmer’s deadly attempt : उन्होंने शासन से धान खरीदी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि किसानों के साथ यह छलावा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूरे जिले भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories