Shree Cement Project : श्री सीमेंट परियोजना के विरोध में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, जनसुनवाई रद्द करने की मांग, 200 से अधिक ट्रैक्टरों में SDM कार्यालय पहुंचे हजारों ग्रामीण

0
145
Shree Cement Project
Shree Cement Project

Shree Cement Project : खैरागढ़। जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट लिमिटेड की सण्डी चूना पत्थर खदान और सीमेंट परियोजना के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीण 200 से अधिक ट्रैक्टर–ट्रालियों के काफिले के साथ छुईखदान की ओर निकले। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने विरोध को जनआंदोलन का रूप दिया। पुलिस ने उन्हें सीमा पर रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पैदल ही एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए 11 दिसंबर को होने वाली जनसुनवाई रद्द करने की मांग रखी।

Shree Cement Project : 39 गांवों ने लिखित आपत्ति दर्ज कर परियोजना को नकार दिया है। पंचायतों ने अपने प्रस्तावों में साफ कहा कि खदान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। ग्रामीणों का तर्क है कि परियोजना से जल स्रोत, खेती–पशुपालन और पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा।

Shree Cement Project : ग्रामीणों ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को अपारदर्शी बताते हुए कहा कि प्रभावित गांवों की राय को नजरअंदाज किया गया है। बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन पर दबाव बढ़ने लगा है।

Shree Cement Project : ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रभावित क्षेत्र की अधिकांश पंचायतें परियोजना को खारिज कर चुकी हैं, तो जनसुनवाई का कोई औचित्य नहीं बचता। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और भी व्यापक रूप लेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here