Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS: केशकाल घाट में ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, घंटों तक वाहनों की आवाजाही ठप

CG NEWS: फरसगांव। बस्तर जिले की लाइफ लाइन केशकाल घाटी के 12वें मोड़ पर ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे नेशनल हाईवे 30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। घाट के दोनों ओर लंबी-लंबी वाहनों की कतार लग गई।

 

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में लदे विशालकाय लोहे का समान बॉडी से बाहर होने के कारण यह हादसा हुआ। लोहे के भारी-भरकम सामान को लेकर ट्रेलर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई। केशकाल पुलिस जाम खुलवाने और दुर्घटना ग्रस्त ट्रेलर हटाने में लगी हुई है।

CG NEWS: बीते माह भी इसी मार्ग पर जाम की स्थिति बन चुकी थी। घाट में रिपेयरिंग का काम पूरा होने के 55 दिन बाद सभी बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल किया गया था। सुबह की पहली बस की रवानी के बाद सभी वाहनों को छोड़ा गया, लेकिन आवागमन शुरू होते ही घाट के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केशकाल पुलिस मौके पर जाम नियंत्रण करने में जुटी हुई है और जल्द से जल्द मार्ग खुलवाने का प्रयास कर रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds