Big News : युवाओं के लिए बड़ी खबर! सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती, CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा

0
117
home guard
सिंहस्थ के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती

भोपाल: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी सिंहस्थ 2025 के लिए 5 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में होमगार्ड के स्थापना दिवस समारोह में की।

सीएम ने किया परेड का निरीक्षण
होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और होमगार्ड के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि होमगार्ड न केवल पुलिस के सहयोगी हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में जनता की सुरक्षा और राहत में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

Read More : Cheetah Attack : कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते पहुंचे ग्वालियर, किया गाय के बछड़े शिकार, दहशत में लोग

बैगा, सहरिया और भारिया बटालियन का गठन
सिंहस्थ 2025 के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए बैगा, सहरिया और भारिया बटालियन का गठन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इन बटालियनों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और जहाँ भी जरूरत पड़ेगी, वहां वे सुरक्षा और राहत कार्य में सक्रिय होंगे।

अदम्य साहस पुरस्कार और अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाई गई
सीएम ने अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा की। 10 टीमों को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा और यह हर साल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने की भी घोषणा की।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में लौट आई कड़ाके की ठंड, रीवा बना राज्य का सबसे ठंडा शहर

होमगार्ड को स्थाई आवास और सेवा में सुधार
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि होमगार्ड जवानों को स्थाई आवास मिलेगा और दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त किया जाएगा। इसके साथ ही हर देवालय में होमगार्ड के लिए प्रार्थना की जाएगी।

होमगार्ड का महत्वपूर्ण योगदान
सीएम ने बताया कि होमगार्ड ने पिछले वर्ष 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई। उन्होंने कहा, “होमगार्डस ने बाढ़ और अन्य आपदा स्थितियों में जलदूतों जैसी भूमिका निभाई है।”

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here