Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में IT की ताबड़तोड़ छापेमारी! लोहा कारोबारियों के 40 से ज्यादा...

छत्तीसगढ़ में IT की ताबड़तोड़ छापेमारी! लोहा कारोबारियों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर जबरदस्त रेड , जानें अब तक के एक्शन

raipur raid
रायपुर में आयकर विभाग की मेगा रेड

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सोमवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) ने रायपुर समेत कई जिलों में लोहा कारोबारियों और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई का दायरा केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहा बल्कि पड़ोसी राज्यों तक फैला हुआ है।

40–50 ठिकानों पर IT की दबिश, CRPF जवान तैनात
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग ने 2 से 3 प्रमुख लोहा कारोबारियों के घर, कार्यालय और औद्योगिक इकाइयों सहित लगभग 40–50 ठिकानों पर दबिश दी है। छापेमारी के दौरान विभाग की टीमों के साथ 100 से अधिक CRPF जवान सुरक्षा के लिए तैनात रहे।सभी लोकेशनों से दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Read More : I.T Raid : जबलपुर में GST की बड़ी कार्रवाई! खंडेलवाल ट्रेडर्स,कॉपर वायर व्यापारी और कचनार क्लब एंड रिज़ॉर्ट में मारा छापा

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज भी जांच के दायरे में
जानकारी दें कि, ठीक 5 दिन पहले, 30 नवंबर को, मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में रिश्वतखोरी घोटाले की जांच के सिलसिले में ED ने 8 राज्यों में एक साथ छापे मारे थे।रायपुर के रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज पर भी रेड हुई थी।

ED ने यहां से

  • मोबाइल फोन
  • हार्ड डिस्क
  • पेन ड्राइव
  • DVR
  • बैंक खातों से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड

जैसे कई डिजिटल सबूत जब्त किए थे।

डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी के घर भी विस्तृत पूछताछ की गई। वर्तमान में ED की टेक्निकल टीम इन डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है।

Read More :  M.P News : रीवा में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का काफिला घंटों जाम में फंसा, यातायात पुलिस रही नाकाम

11 दिन पहले ACB–EOW की छापेमारी

इससे पहले, 24 नवंबर को ACB–EOW टीमों ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में 19 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी।

DMF घोटाले में कार्रवाई
हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े लोगों के

  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • सरगुजा
  • कोंडागांव
  • धमतरी
  • बलरामपुर

मिलाकर 11 स्थानों पर छापे मारे गए।

शराब घोटाले में छापे
जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़ी बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर की 8 लोकेशनों पर छापेमारी की गई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here