Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

Naxal Attack : बीजापुर में नक्सलियों संग घमासान जारी, शहीद वीरों को आज अंतिम वीर-विदाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता और साथ ही दुखद खबर सामने आई है। नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। गंगालूर इलाके में DRG, STF, CoBRA और CRPF की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, इस मुठभेड़ में DRG के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। दो अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।

ऑपरेशन के दौरान अचानक हुई मुठभेड़
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे संयुक्त बलों ने बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा के पास पश्चिम बस्तर डिवीजन में सर्च अभियान शुरू किया था। टीम जैसे ही गंगालूर के घने जंगल की ओर बढ़ रही थी, नक्सलियों ने पहले फायरिंग की। इसके बाद दोनों ओर से गोलियों का तीखा आदान-प्रदान हुआ। मुठभेड़ लंबे समय तक चलती रही और बीच-बीच में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें आती रहीं।

Read More :   Weather News : MP में बढ़ी ठंड! पचमढ़ी पचमढ़ी में कंपकंपी, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना

मुठभेड़ स्थल से हथियारों का जखीरा बरामद
घटना स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है, जिनमें SLR राइफलें, 303 राइफलें और नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य हथियार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और संभावना है कि नक्सलियों की संख्या इससे अधिक रही हो।

तीन बहादुर जवानों ने दी शहादत

इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हुए हैं। इनमें

  • प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी,
  • आरक्षक दुकारू गोंडे,
  • और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं।

दो अन्य जवान घायल हैं जिनका उपचार जारी है। बस्तर रेंज के अधिकारियों ने बताया कि शहीद जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए कई नक्सलियों को ढेर किया।

Read More : M.P News : बिल्डर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से कुचला 11वीं का छात्र, FIR में नहीं हिट-एंड-रन

आज बीजापुर पुलिस लाइन में दी जाएगी अंतिम सलामी
शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन लाया गया है, जहां आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग और बड़ी संख्या में आम लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचेगे।

लगातार जारी है ऑपरेशन प्रेशर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन की तीव्रता बढ़ाई है। दक्षिण बस्तर में यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभी भी इलाके में सर्चिंग जारी है और मुठभेड़ आगे भी बढ़ सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories