Thursday, August 27, 2026
Home International Putin India Visit : 4 साल बाद पुतिन की भारत वापसी, 23वें...

Putin India Visit : 4 साल बाद पुतिन की भारत वापसी, 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर की नजरें

putin modi
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच रहे हैं। 4–5 दिसंबर के इस उच्चस्तरीय दौरे पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। इस यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनकी पिछले चार वर्षों में पहली भारत यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने वाली माना जा रहा है।

4 दिसंबर: शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन मंगलवार शाम लगभग 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनके आने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आधिकारिक निवास पर एक निजी शाही डिनर की मेजबानी करेंगे।यह दौरा भारत–रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है। पुतिन इससे पहले 2022 में भारत आए थे।

Read More : SP Inspection : थाना अहमदपुर में पुलिस अधीक्षक की निरीक्षण यात्रा, शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही पर जोर

5 दिसंबर: गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट और शिखर सम्मेलन
अगले दिन सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।
सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन के बीच 23वां भारत–रूस शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

इस बैठक में निम्न क्षेत्रों में अहम समझौते तय माने जा रहे हैं—

  • रक्षा और सुरक्षा
  • ऊर्जा सहयोग
  • व्यापार और आर्थिक साझेदारी
  • प्रौद्योगिकी व अंतरिक्ष
  • रणनीतिक और भू-राजनीतिक सहयोग

वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान जारी करेंगे।

भारत-रूस बिजनेस फोरम: उद्योग जगत की बड़ी मौजूदगी
शाम 4 बजे दोनों नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां वे भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे।दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों के साथ मुलाकात में व्यापार, निवेश और नई साझेदारियों पर चर्चा होगी। यह बैठक द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाई देने पर केंद्रित रहेगी।

Read More : CG Politics : नई गाइडलाइन पर सियासी घमासान: बृजमोहन के पत्र पर मंत्री बोले- उनका हक, विकास उपाध्याय ने कहा- संसद में क्यों नहीं उठाते मुद्दा?

लेबर मोबिलिटी समझौते पर भी प्रगति
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, भारत और रूस एक महत्वपूर्ण लेबर मोबिलिटी समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं।इसके लागू होने पर कुशल और अर्ध-कुशल भारतीय नागरिक रूस के—

  • निर्माण
  • स्वास्थ्य
  • आतिथ्य
    जैसे क्षेत्रों में काम कर सकेंगे।

इसके साथ ही सिविल न्यूक्लियर सहयोग, रूसी सेना में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी, और Eurasian Economic Union के साथ FTA पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति मुर्मू देंगी राजकीय भोज
शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में राजकीय डिनर का आयोजन करेंगी।करीब 30 घंटे के दौरे के बाद पुतिन 5 दिसंबर की रात रूस लौट जाएंगे।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here