Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh C.G Encounter : बीजापुर में एनकाउंटर! सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया...

C.G Encounter : बीजापुर में एनकाउंटर! सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान शहीद

Bijapur News
Bijapur News

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई जारी है। दंतेवाड़ा से लेकर बीजापुर तक जवान एक के बाद एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में एक और बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

DRG-STF-CoBRA की संयुक्त टीम निकली थी सर्च ऑपरेशन पर
बीजापुर के घने जंगलों में DRG, STF और CoBRA कमांडो लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। जानकारी के अनुसार, संयुक्त बल की टीम नियमित सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, तभी गंगालूर क्षेत्र में छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ तेज हो गई।

Read More : CG NEWS : कंचनपुर मेला आज… क्या फिर जमने वाला है खुडखुड़िया जुआ का जाल?

5 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि, इलाके में अभी भी सर्च जारी
घंटों चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनसे बरामद हथियारों की जानकारी जल्द साझा की जा सकती है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों का पता लगाया जा सके।

एक जवान शहीद, एक घायल — वीरता के साथ लड़े जवान
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता जरूर हासिल की, लेकिन इस दौरान देश ने एक बहादुर जवान को खो दिया। एक जवान शहीद हो गया जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है। घायल जवान का उपचार जारी है। जिला पुलिस ने बताया कि फायरिंग बेहद तीव्र थी और जवानों ने अत्यधिक बहादुरी दिखाते हुए नक्सलियों को जवाब दिया।

Read More : Aadhaar Update : अब घर बैठे बदलेगा आधार में मोबाइल नंबर, बदल सकेंगे एड्रेस-नाम! UIDAI ने शुरू की नई डिजिटल सर्विस

नक्सल मोर्चे पर लगातार मिल रही सफलता
पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर जैसे जिलों में लगातार नक्सल ठिकानों पर धावा बोला जा रहा है। इस ताजा कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here