C.G News : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर भयंकर मुठभेड़, जंगलों में घंटों से चल रही गोलाबारी

Rahul Goshwami
Bijapur Naxal Operation

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के भैरमगढ़ क्षेत्र में स्थित केशकुतुल के घने जंगलों में मंगलवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गोलियों की आवाज पूरे क्षेत्र में गूंज रही है और जंगल का बड़ा हिस्सा सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान हुई, जब सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की संभावित गतिविधियों की जानकारी के बाद अभियान पर निकली थी।

ज्वाइंट ऑपरेशन पर निकली थी सुरक्षा बलों की टुकड़ी
जानकारी के मुताबिक, DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीम सुबह तड़के केशकुतुल इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

Read More : C.G News : रायगढ़ रेलवे स्टेशन में बड़ा बवाल! RPF जवान ने बैचमेट प्रधान आरक्षक के सिर में दागी 4 गोलियां, मौके पर ढेर

घना जंगल और खतरनाक इलाके का फायदा उठा रहे नक्सली
केशकुतुल का इलाका बीजापुर और दंतेवाड़ा के बीच का घना वन क्षेत्र है, जहां नक्सली अक्सर मूवमेंट करते हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सली ऊंचाई और झाड़ियों का फायदा उठाकर फायरिंग कर रहे हैं। ऑपरेशन को संभालने के लिए और जवानों को भी इलाके में भेजा गया है।

अतिरिक्त बल रवाना
अब तक किसी जवान या नक्सली के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। परंतु क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स भी मौके की ओर रवाना की गई है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके की निगरानी की जा रही है।

Read More : C.G News : धान खरीदी में ‘साय सरकार’ की विफलता, किसानों में नाराज़गी और विरोध प्रदर्शन, इंतजामों पर उठे सवाल…

मुठभेड़ क्षेत्र को किया गया सील
मुठभेड़ वाले क्षेत्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आसपास के गांवों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि नक्सली भागकर किसी ओर न जा सकें। स्थानीय ग्रामीणों को भी अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *