Cg News: रोशन सेन/माकड़ी – आगामी 04/12/25 को आयोजित होने वाली जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए माकड़ी के मंडी प्रांगण में जोरो-शोरों से तैयारियाँ चल रही हैं। ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मैदान समतलीकरण, खेल सामग्रियों की व्यवस्था और प्रतिभागियों के स्वागत की तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं।
Cg News: आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और जोन स्तर पर प्रतिभाओं को उभारना है।

Cg News: तैयारियों का निरीक्षण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामवासी भी स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं।

Cg News: आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि 04/12/25 को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल भावना को बढ़ावा दें।
Cg News: बीईओ ने बताया सभी 14 जोन से ब्लॉक में खेलने आएंगे जहां पर सभी बच्चों के रुकने की व्यवस्था ग्राम वासियों के द्वारा किया जाएगा। तथा मेडिकल से संबंधित सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग से सहायता के लिए लेटर दिया जाएगा।











