Indore Crime : इंदौर : इंदौर के लक्ष्मीबाई अनाज मंडी रोड पर अनाज से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है।
Indore Crime : एक दर्दनाक हादसे में अनाज लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी लोडिंग-गाड़ी ट्रक सड़क किनारे खड़ी कर घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे अनाज से लदे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारी। घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय एरोड्रम पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक जब्त कर लिया गया है।
Indore Crime : अब पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि ट्रक चालक की लापरवाही या ओवरलोडिंग/ओवरस्पीडिंग जैसी किसी चूक की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस बारे में क्षेत्रीय डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि घटना के वक्त युवक अपना ट्रक खड़ा कर घर की ओर लौट रहा था तभी अनाथ से भरे ट्रक में उसे अपनी चपेट में ले लिया इस मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वही अनाज से भरे ट्रक को जप्त कर लिया गया है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।











