HomeChhattisgarhC.G Crime : शक में अंधा पति! हथौड़े से पत्नी पर वार,...

C.G Crime : शक में अंधा पति! हथौड़े से पत्नी पर वार, बेटियों को दी जहरीली गोली

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत युवक ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने अपनी ही बेटियों को नशे की गोली खाने के लिए भी मजबूर किया। बड़ी बेटी ने डर और तनाव में गोली खा ली, जिसके बाद उसकी हालत भी बिगड़ गई।

हथौड़े से सिर पर हमला, पत्नी गंभीर रूप से घायल
उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा निवासी राइमंड प्रकाश जांगड़े शनिवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर चरित्र संदेह जताते हुए हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। हमले में वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी।

Read More : Raipur Tomar Brothers : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर पर 5 हजार का इनाम… फिर भी गिरफ्त से दूर! आखिर क्यों फेल हो रही पुलिस?

बेटियों को दी नशे की गोलियां, बड़ी बेटी की हालत भी बिगड़ी
हमले के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआ। उसने घर में रखी नशे की गोलियां अपनी दोनों बेटियों को खाने के लिए दे दीं।रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

मां-बेटी दोनों गंभीर, बिलासपुर रेफर
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।कविता बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है और बेहतर उपचार के लिए उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।बड़ी बेटी का भी अस्पताल में इलाज जारी है।

Read More : C.G News : धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने की प्रेस कांफ्रेंस, 2 साल बेमिसाल की उपलब्धियों का किया खुलासा

आरोपी पति का आपराधिक इतिहास
इस जांच में सामने आया है कि आरोपी राइमंड का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है।

  • वह पहले अपने साथियों के साथ चचेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।
  • करीब चार साल पहले वह रिहा हुआ था।
  • विवाहिता के परिजनों ने भी उसके खिलाफ कई बार शिकायत की है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here