CG NEWS: सनातन संस्कृति ज्ञान गंगा का प्रवाह: 4 से 7 दिसंबर रायपुर इंडोर स्टेडियम में सद्गुरु सुधांशु महाराज और डॉ. अर्चिका दीदी के सानिध्य में मंत्र दीक्षा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : संस्कारधानी राजनांदगांव विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सेवक परम सद्गुरु भक्त अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतवानी , सचिव सौरभ खंडेलवाल , कोषाध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा धन्य धन्य होगी पूज्यपाद सद्गुरु के छत्तीसगढ़ आगमन पर पलक पावडे बिछाकर शिष्यगण प्रातः स्मरणीय विश्व विख्यात परम पूज्य संत सुधांशु जी महाराज एवं परम वंदनीय डॉ अर्चिका दीदी के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन पर अगवानी करेंगे।

CG NEWS: सद्गुरु सुधांशु जी महाराज का छत्तीसगढ़ के शिष्यों के प्रति अगाध स्नेह एवं प्रेम ही है कि सद्गुरु अपने शिष्यों की शुध एवं हाल-चाल जानने अपने शिष्यों के मनोभाव के प्रेम से ओतप्रोत शिष्यों में अपनी छत्रछाया में नवजागरण का संचार करते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब में अपनी छत्रछाया में चार दिवसीय 4 से 7 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सनातन संस्कृति ज्ञान गंगा प्रवाह , राष्ट्रभक्ति पथ, साधक भक्ति पथ, जीवन प्रवाह पथ, स्वस्थ कायापथ, सेवा पथ का ज्ञानामृत प्रात 9:00 से 11:30 तक एवं संध्या 5:00 बजे से संध्या 7:30 बजे तक करेंगे एवं मंत्र दीक्षा दिनांक 7 दिसंबर 2025 प्रातः 11:00 होगी।

CG NEWS: पूज्यवर सद्गुरु सुधांशु जी महाराज के दर्शन एवं सद्गुरु मिलन के अद्भुत अविस्मरणीय अलौकिक पल को अपने जीवन में उतारकर राजनांदगांव के हजारों सद्गुरु शिष्य 4 दिसंबर 2025 को इंडोर स्टेडियम रायपुर के लिए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से प्रातः प्रस्थान करेंगे और पूज्यपाद सद्गुरु के मुखारविंद से सनातन संस्कृति ज्ञान गंगा प्रवाह की अमृत रस धारा मे डुबक डुबक कर शिष्य डुबकी लगाएंगे । सद्गुरु के दिखाए सेवा पथ पर चलकर सेवा में समर्पित भाव से सेवा में समर्पित सेवक बनकर सेवा करेंगे ।यह जानकारी सौरव खंडेलवाल ने दी.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *