Biometric Attendance : मंत्रालय में अब AEBAS अनिवार्य : 1 दिसंबर से आधार-बायोमेट्रिक से ही लगेगी हाजिरी

VIKASH KHALKHO

Biometric Attendance : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता और समयपालन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर घोषणा की है कि 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय (महानदी भवन) में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) अनिवार्य होगी।

किन अधिकारियों पर होगा लागू?
जारी आदेश के अनुसार, यह प्रणाली 1 दिसंबर 2025 से अवर सचिव (Under Secretary) और उनसे वरिष्ठ समस्त अधिकारियों पर लागू होगी। उन्हें कार्यालय में उपस्थित होने और कार्यालय पश्चात वापस जाने के समय अनिवार्य रूप से इसी प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

Biometric Attendance उपस्थिति दर्ज कराने के तरीके
आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) के तहत अधिकारी-कर्मचारी निम्नलिखित माध्यमों से अपनी हाजिरी दर्ज करा सकते हैं:

  1. मोबाइल ऐप: मोबाइल में आधार BAS ऐप के माध्यम से।
  2. बायोमेट्रिक डिवाइस: प्रवेश द्वार के पास स्थापित बायोमेट्रिक डिवाइस का उपयोग करके।
  3. थम्ब स्कैनर: कंप्यूटर में थम्ब स्कैनर का उपयोग करते हुए।

Biometric Attendance ट्रायल रन के बाद अनिवार्य
मंत्रालय में पारदर्शिता बढ़ाने, समयपालन सुनिश्चित करने और प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार के उद्देश्य से AEBAS का अनिवार्य ट्रायल रन 20 नवंबर से शुरू किया गया था। ट्रायल रन के सफल होने के बाद, अब 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए AEBAS के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था महानदी भवन और इंद्रावती भवन दोनों में लागू करने की तैयारी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *