Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

Kite flying China string : इंदौर में ‘चाइना डोर’ का कहर: 17 वर्षीय नाबालिग का गला कटा, दर्दनाक मौत; प्रतिबंधित बिक्री पर उठा आक्रोश

Kite flying China string : इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर बाईपास पर पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित चाइना डोर ने एक बार फिर एक परिवार को गहरा सदमा दिया है। सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में, बाइक से लौट रहे 17 वर्षीय नाबालिग गुलशन की चाइना डोर से गला कटने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार उसके दो अन्य दोस्त भी घायल हुए हैं।

रालामंडल से लौटते समय हुआ हादसा
ओमेक्स सिटी निवासी 17 वर्षीय गुलशन अपने तीन दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर रालामंडल घूमने गया था। घर वापस लौटते समय, जैसे ही वे तेजाजी नगर बाईपास पर पहुँचे, अचानक पतंगबाजी की चाइना डोर सड़क पर लटकती हुई मिली। तेज रफ्तार के कारण डोर सीधे गुलशन के गले में उलझ गई, जिससे उसका गला बुरी तरह कट गया।

Kite flying China string : गुलशन के घायल साथी अरुण (बाइट) ने घटना का विवरण देते हुए बताया, “हम लोग रालामंडल से वापस आ रहे थे। अचानक डोर गले में फंस गई। हमें कुछ समझ ही नहीं आया। गुलशन को बहुत चोट लगी थी… हम लोग बच तो गए, पर वह नहीं बच सका।” हादसे में गुलशन के दो दोस्तों के हाथों में भी गंभीर कट लगे हैं।

उपचार के दौरान तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल गुलशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गले में गहरे कट लगने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से चाइना डोर की खुलेआम बिक्री और पतंगबाज़ी पर लगाम न लगने पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जाँच जारी
तेजाजी नगर के थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हादसा चाइना डोर से हुआ है। डोर किसके द्वारा उड़ाई जा रही थी, इसका पता लगाया जा रहा है। चाइना डोर प्रतिबंधित है, फिर भी इसकी बिक्री पर कार्रवाई की जा रही है। केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।”

Kite flying China string :
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और डोर उड़ाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है, ताकि इस जानलेवा लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जा सके। यह घटना एक बार फिर प्रतिबंधित चाइना डोर के जानलेवा परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories