rewa news : रीवा के संजय गांधी अस्पताल में वार्ड बॉय का आत्मदाह प्रयास: सैलरी रोकने पर कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Sanjay Sahu
rewa news

rewa news : रीवा :हंगामे के बाद वार्ड बॉय का आरोप, कंपनी उसे निकालने की रच रही साजिश, मैनेजर विश्वास वाने ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से निर्धारित सैलरी से ज्यादा भेजी रकम, कंपनी पर आरोप निर्धारित तिथि के कई हफ्तों बाद किया जाता है कर्मचारियों का भुगतान

rewa news : शनिवार की दोपहर संजय गांधी अस्पताल मैं एक बार बाय द्वारा किए गए हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अस्पताल प्रबंधन सकते में आ गया आनन फानन में अस्पताल में सफाई का ठेका लेने वाली एजाइल कंपनी के मैनेजर मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से वार्ड बॉय के खाते में उसकी रोकी गई सैलरी से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी वार्ड बॉय का आरोप था कि एजाइल कंपनी के मैनेजर उसे परेशान करने के लिए प्रतिमाह मिलने वाली सैलरी का भुगतान नियमित नहीं करते इसके साथ ही अक्टूबर माह की सैलरी सभी कर्मचारियों को दे दी गई.

 

rewa news : लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया जिसकी सूचना उसने कई बार कंपनी सहित अस्पताल प्रबंधन को दी लेकिन किसी ने उसकी सैलरी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा जिससे आहत वार्ड बॉय ने शनिवार की दोपहर अस्पताल परिसर में खुद के ऊपर पेट्रोल चिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया अस्पताल में बतौर वार्ड बॉय सेवा देने वाले युवक राहुल सोंधिया का आरोप है कि नियमानुसार कंपनी को प्रति माह 5 से 10 तारीख के बीच सभी कर्मचारियों का भुगतान करना अनिवार्य होता है।

rewa news : लेकिन अस्पताल प्रबंधन से पैसा मिलने के बावजूद संबंधित कंपनी हर माह की 25 से 28 तारीख के बीच सभी कर्मचारियों का भुगतान करती है ऐसे में 12342 रुपए वेतन पाने वाले सफाई कर्मचारी किस तरह अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगे युवक ने आशंका जताई है कि कंपनी और उसके अधिकारी साजिश रच कर उसे बाहर निकालने की साजिश रच रहे हैं यदि कंपनी द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसके सभी सहयोगी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल में चले जाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *