Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : सिंगरौली में न्याय की तलाश में पहुँचा परिवार बना...

Singrauli News : सिंगरौली में न्याय की तलाश में पहुँचा परिवार बना आरोपी, कलेक्टर परिसर के भीतर पुलिसिया कार्रवाई पर सवालों की बौछार..

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News : सिंगरौली मध्य प्रदेश : सिंगरौली जिले में एक बार फिर सिस्टम पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरोप है कि न्याय मांगने गया परिवार ही आरोपी बनकर थाने पहुँच गया, और कलेक्टर परिसर के भीतर हुई पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हलचल मची हुई है बता दे कि देर रात कसर गांव में जबरन सड़क निर्माण, परिवार बंधक बनाए जाने का आरोप लगा जहां बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में सरपंच के साथ पंचायत चलाने वाले केसारी लाल शाह पर आरोप है कि देर रात दबंगई दिखाते हुए पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन सड़क बनवा दी गई। विरोध करने पर परिवार को बंधक बनाकर काम करवाए जाने का आरोप भी सामने आया।

Singrauli News : परिवार का कहना है कि पुलिस पूरी रात सोती रही, कोई सुनवाई नहीं हुई ठंड में बच्चों सहित कलेक्टर कार्यालय पहुँचा परिवार रातभर वहीं सोया और न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुँचा और कड़ाके की ठंड में पूरी रात वहीं गुज़ार दी। सुबह मिलने के लिए पहुँचे तो बताया गया—“साहब मीटिंग में हैं।”

 

Singrauli News : लेकिन जो हुआ उसके बाद… उसने बर्बरता की परिभाषा ही बदल दी कलेक्टर परिसर के अंदर ही मौजूद कोतवाली पुलिस ने फरियादी को इस तरह उठाकर गाड़ी में डाला, मानो कोई ट्रॉफी उठा रहे हों। वीडियो वायरल हुआ… सवाल उठे… लेकिन एसपी साहब का फोन पूरे दिन मौन व्रत पर रहा।

अगर पीड़ित ही आरोपी था—तो 12 घंटे पुलिस क्यों सोती रही?

कलेक्टर परिसर के अंदर ही फरियादी को पटक-पटककर ले जाने की क्या जरूरत पड़ गई?

सरपंच कोई और—पंचायत चलाए कोई और… आखिर चल क्या रहा है?

विधायक-सांसद पर भी सवाल—क्या यही है FIR की प्रक्रिया?

स्थानीय लोग और पत्रकार पूछ रहे हैं “क्या सिंगरौली में FIR ऐसे होती है—पहले पिटाई, फिर पूछताछ और बाद में कहानी?”

अधिकारी चुप—पत्रकार करते रहे घंटों इंतजार

Singrauli News : पूरा मामला गंभीर होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी न तो सामने आए और न ही बयान दिया। पत्रकारों ने घंटों इंतजार किया… लेकिन प्रशासन की चुप्पी और भी सवाल खड़े कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here