Thursday, March 26, 2026
25.5 C
Raipur

Mahendra Singh Dhoni : धोनी खेलेंगे अगला IPL या लेंगे संन्यास? रॉबिन उथप्पा ने बताई असली वजह और समय सीमा

Mahendra Singh Dhoni :महेंद्र सिंह धोनी 44 साल की उम्र में अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं, यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है। हर सीजन से पहले यह अटकलें लगाई जाती हैं, और अब जब आईपीएल 2025 खत्म हो चुका है, तो यह सवाल और गहराता जा रहा है। इस बीच टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने इसको लेकर अहम बातें कही हैं।

Mahendra Singh Dhoni :रॉबिन उथप्पा का मानना है कि धोनी का अगला आईपीएल खेलना उनकी इच्छा से नहीं, बल्कि फिटनेस पर निर्भर करेगा। जियो स्टार से बातचीत में उथप्पा ने कहा कि धोनी के भीतर क्रिकेट को लेकर अब भी वही जुनून और ऊर्जा है, लेकिन यह फैसला उनका शरीर तय करेगा। उन्होंने कहा कि धोनी के लिए मैदान पर खेलने की भूख अब भी बरकरार है, लेकिन उन्हें अब अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और यह तय करना होगा कि क्या वे अगले सीजन तक खुद को उस स्तर पर ला सकते हैं, जिसकी जरूरत आईपीएल में खेलने के लिए होती है।

Mahendra Singh Dhoni :उथप्पा ने यह भी कहा कि अगर धोनी को लगेगा कि उनका शरीर अगले आईपीएल के लिए तैयार नहीं है, तो वे खुद ही समय रहते फैसला ले लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि धोनी आईपीएल 2026 नहीं खेलते हैं, तो वह मिनी ऑक्शन से पहले ही इसकी घोषणा कर देंगे, ताकि चेन्नई सुपर किंग्स को विकल्प तलाशने के लिए समय मिल सके। उथप्पा ने याद दिलाया कि धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही लिया था, और अगर वे आईपीएल से भी संन्यास लेते हैं, तो इस बार भी ऐसा ही कुछ हो सकता है।

Mahendra Singh Dhoni :गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच जीतने के बाद धोनी ने भी कहा था कि उनके पास अगले सीजन को लेकर फैसला करने के लिए चार से पांच महीने का वक्त है।

Mahendra Singh Dhoni :आईपीएल 2024 की बात करें तो धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी 14 मुकाबले खेले। उन्होंने कुल 196 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन रहा। उनका स्ट्राइक रेट 135.17 और औसत 24.50 रही। हालांकि, बल्लेबाजी क्रम को लेकर उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा क्योंकि वे अक्सर निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि धोनी अगले कुछ महीनों में क्या फैसला लेते हैं -क्या वे एक और सीजन के लिए मैदान में उतरेंगे या आईपीएल को अलविदा कह देंगे।

 

READ MORE:CG CRIME: पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध गांजा तस्करी में महिला और उसका पुत्र गिरफ्तार, गांजा जब्त

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories