Township Car Parking : टाउनशिप में कार पार्किंग को लेकर विवाद, एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर दी जान से मारने की धमकी

VIKASH KHALKHO

Township Car Parking : रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक टाउनशिप में कार पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Township Car Parking : पार्किंग विवाद के बाद निकाली गाड़ी की हवा
यह पूरा मामला ए.टी. प्लाज़ा (A.T. Plaza) टाउनशिप का है। पीड़ित विकास बुद्धिराजा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 26 नवंबर की रात अपनी कार पार्क की थी। अगले दिन, 27 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बुलाया और बताया कि उनकी गाड़ी की हवा निकाली जा रही है। जब विकास नीचे पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनकी कार के टायरों की हवा निकाल रहा था।

Township Car Parking : गाली-गलौज के बाद पिस्टल लहराई
विकास बुद्धिराजा के अनुसार, जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी अपनी गाड़ी से पिस्तौल निकालकर ले आया और विकास को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग एक पेनड्राइव में सुरक्षित कर ली, जिसे उसने पुलिस को सौंप दिया है।

खम्हारडीह थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि घटना की रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *