Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर में ‘पाड़ा टक्कर’ का तांडव दिखाए जाने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। शिकारपुरा थाना क्षेत्र के महलगुराडा गांव में बिना अनुमति कराई गई ‘पाड़ा टक्कर’ प्रतियोगिता में 5 लोग घायल हुए थे। हमारी खबर दिखाए जाने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 नामजद और कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
Burhanpur News : बुरहानपुर जिले के महलगुराडा गांव में बिना अनुमति आयोजित ‘हेला टक्कर’ के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने पहले ही ऐसे आयोजनों पर सख्त रोक लगा रखी थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर पाड़ों को आमने-सामने भिड़ाया गया,अचानक बेकाबू हुए बैलों ने भीड़ में घुसकर भगदड़ मचा दी।
Burhanpur News : लाठी-डंडे चलने तक की नौबत आ गई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।,हमारी खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आयोजन से जुड़े 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
Burhanpur News : “ऐसे अवैध आयोजनों पर पहले से रोक है। घटना की गंभीरता को देखते हुए 15 नामजद और कुछ अज्ञातों पर मामला दर्ज किया गया है। आगे भी ऐसे आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













