Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh BLO Chandra Mani Chauhan : बीएलओ चंद्र मणी चौहान उत्कृष्ट कार्य के...

BLO Chandra Mani Chauhan : बीएलओ चंद्र मणी चौहान उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित, जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

BLO Chandra Mani Chauhan : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़। विधानसभा क्षेत्र लैलुगा के मतदान केंद्र क्रमांक 152 (ग्राम केरा खोल) में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) चंद्र मणी चौहान को सम्मानित किया गया है। उन्हें जिला उप निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रियंका वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

चंद्र मणी चौहान को यह सम्मान मतदाता सूची गणना पत्रक के वितरण और डिजिटाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सटीकता एवं कुशलता से पूर्ण करने के लिए दिया गया है।

BLO Chandra Mani Chauhan : नवाचार और सामाजिक चेतना में भी अग्रणी
उल्लेखनीय है कि चंद्र मणी चौहान शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पाठक हैं और उन्हें एक होनहार शिक्षक के रूप में जाना जाता है। वे अपने विद्यालय में नवाचार की नई-नई गतिविधियाँ संचालित करते हैं और शिक्षा संस्कृति, नशा मुक्ति एवं बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करते रहे हैं। उनकी इस विशेष उपलब्धि के लिए उनके मित्रों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here