CG NEWS : बादी गैंग के सदस्य उमेश सिंह की मौत पर चार पुलिसकर्मी लाइन अटैच, मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बलरामपुर : बलरामपुर में धनंजय ज्वेलरी चोरी मामले में गिरफ्तार बादी गैंग के सदस्य उमेश सिंह की मौत के बाद परिजनों के हंगामे के बीच पुलिस अधीक्षक ने एक निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : मृतक की मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। जिला अस्पताल से प्राप्त आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार उमेश सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। पिछले तीन वर्षों में वह 34 बार अस्पताल में भर्ती हो चुके थे।

CG NEWS : डॉक्टरी परीक्षण में पता चला कि उमेश सिंह सिकल सेल एनीमिया समेत कई अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित थे। वर्ष 2022 से 2025 तक उन्हें इलाज के लिए कई बार जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किया गया था।

CG NEWS : अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी हालत लंबे समय से गंभीर थी। गिरफ्तारी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल लाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम और मेडिकल इतिहास दोनों के अनुसार मृत्यु स्वाभाविक कारणों से हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *