Saturday, September 19, 2026
Home Chhattisgarh cricket competition : नालाझर क्रिकेट स्पर्धा का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच में...

cricket competition : नालाझर क्रिकेट स्पर्धा का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच में बरक‌ई ने मांझीआठगांव को 18 रनों से हराया

cricket competition : रोशन सेन/माकड़ी। कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरक‌ई के आश्रित ग्राम नालाझर में आज (28 नवंबर) से नौ दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का रंगारंग आगाज हुआ। यह स्पर्धा पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसे स्व. सुकनाथ मरकाम (पुजारी) एवं स्व. घड़वाराम मरकाम (पटेल) की स्मृति में जय माँ शीतला क्लब नालाझर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों दिवंगत महानुभावों के छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके की गई।

cricket competition :  बरक‌ई ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
स्पर्धा का उद्घाटन मैच बरक‌ई और मांझीआठगांव की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि फरसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने मैदान में टॉस उछाला और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरक‌ई की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, मांझीआठगांव की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 87 रन ही बना सकी। इस तरह बरक‌ई ने यह रोमांचक मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। मैच के दौरान दोनों छोर से चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली।

cricket competition : खेल भावना से खेलने की अपील
मुख्य अतिथि प्रशांत पात्र ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि खेल में हार और जीत लगी रहती है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि प्रशांत पात्र, शीतला माता पुजारी लखीराम मरकाम, सरपंच प्रतिनिधि अजित कुमार मरकाम, उपसरपंच सोमारूराम यादव, घासुराम मरकाम, हरिशंकर मरकाम, सोनाराम मरकाम, क्रिकेट समिति के अध्यक्ष कोमल सलाम, उपाध्यक्ष मोहनसिंह मरकाम, सचिव महेंद्र मरकाम, कोषाध्यक्ष कल्याण मरकाम सहित ग्रामवासी और क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here