Administrative reshuffle : छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल : 13 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें लिस्ट…

Administrative reshuffle : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक विभिन्न विभागों और निगमों में अधिकारियों को अस्थायी या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में आईएएस शिखा राजपूत तिवारी को अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उन्हें आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं अतिरिक्त प्रभार आयुक्त आयुष के पद से अलग करते हुए आगामी आदेश तक सचिव, निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

Administrative reshuffle :  इसके अलावा अन्य प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:

  • आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला को अस्थायी रूप से आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया और प्रबंध संचालक, पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • आईएएस किरण कौशल को अस्थायी रूप से सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया।
  • आईएएस पदुम सिंह एल्मा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया और छग बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • आईएएस संजीव कुमार झा को संचालक स्वास्थ्य सेवायें के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • आईएएस जितेन्द्र कुमार शुक्ला को प्रबंध संचालक, मार्कफेड के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया और जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • आईएएस रितेश कुमार अग्रवाल को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • आईएएस इफ्फत आरा को विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया और नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • आईएएस संतन देवी जांगड़े को संचालक, आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
  • आईएएस सुखनाथ अहिरवार को संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया।

सरकार ने सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नए पदों और अतिरिक्त प्रभार के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक तंत्र को और मजबूत करने और विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories